Tuesday, August 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीएम की कलाई पर सजी राखी, छात्राओं को मिला सफलता...

Kanpur : डीएम की कलाई पर सजी राखी, छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र

 

Kanpur । रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। डीएम ने छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया और पढ़ाई के साथ संस्कार व अनुशासन को जीवन में अपनाने की सीख दी।

#kanpur

 

इल्तिजा, अपूर्वा, सानिया, अवनी, अन्वी और अवनी समेत अन्य छात्राओं ने बारी-बारी से जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिकाओं अनुराधा, रीना और सुनीता समेत अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य के बारे में बातचीत की।

#kanpur

 

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व होने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। सफलता के लिए पढ़ाई के साथ अनुशासन, अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को माता-पिता का नाम रोशन करने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...