Wednesday, October 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : ‘हर घर जल’ पर डीएम की सख्ती, खुली बैठक में...

Kanpur : ‘हर घर जल’ पर डीएम की सख्ती, खुली बैठक में होगा प्रमाणीकरण

एफएचटीसी लक्ष्य पूरा करने वाली योजनाओं में ग्रामसभा की खुली बैठक होगी, डीएम ने गुणवत्ता और नियमित जलापूर्ति पर कसा शिकंजा

Kanpur । जल जीवन मिशन की योजनाओं में अब सिर्फ पाइपलाइन बिछाने से काम नहीं चलेगा। एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) का लक्ष्य पूरा करने वाली योजनाओं में ग्रामसभा की खुली बैठक कर ‘हर घर जल’ का प्रमाणीकरण कराया जाएगा। बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जिन गांवों में एफएचटीसी का लक्ष्य पूरा हो चुका है, वहां खुली बैठक कर ‘हर घर जल’ मार्किंग और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। प्रत्येक गांव में पानी आपूर्ति का रोस्टर बनाकर निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। रोस्टर को ओवरहेड टैंक, पंप हाउस और पंचायत भवन पर प्रदर्शित करने के साथ विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में थर्ड पार्टी निरीक्षण की रिपोर्ट पर भी मंथन हुआ। डीएम ने सीडीओ को निरीक्षण रिपोर्ट के पुनर्परीक्षण के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर समिति स्थलीय सत्यापन भी करेगी। उन्होंने ओवरहेड टैंकों की हाइड्रो टेस्टिंग के बाद ही जलापूर्ति शुरू करने, निर्धारित मात्रा में क्लोरीनेशन और नियमित पानी की जांच कराने को कहा।

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश देते हुए एचडीडी मशीन के अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया। डीएम ने जेजेएम पोर्टल पर प्रगति अपडेट करने, योजनाओं के सूचना पट्ट पर विवरण, फोटो-वीडियो और जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा।

पूर्ण योजनाओं का ट्रायल रन, जल अर्पण और हैंडओवर की कार्रवाई भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...