Tuesday, September 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : अस्पतालों में खामियां मिलीं तो डीएम ने कसा शिकंजा

Kanpur : अस्पतालों में खामियां मिलीं तो डीएम ने कसा शिकंजा

डफरिन-यूएचएम में इमरजेंसी से वार्ड तक परखी व्यवस्था, खराब मशीनें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश

Kanpur । अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था में ढिलाई मिली तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी। मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने डफरिन और यूएचएम अस्पताल का निरीक्षण कर इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। खराब उपकरणों को तत्काल ठीक कराने के साथ मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने एएचएम-डफरिन जिला महिला अस्पताल और यूएचएम जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी, ट्रायेज, प्रसूति वार्ड, एसएनसीयू, ओपीडी, फार्मेसी, ब्लड बैंक और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और दवाओं की उपलब्धता भी परखी।
चिकित्सा उपकरणों और मशीनों के संचालन की स्थिति देखने के दौरान खराब उपकरणों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उपचार गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए।

उन्होंने दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को सुधार की जरूरत वाली व्यवस्थाओं की सूची तैयार करने और उसे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिनव जे. जैन, सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी, डफरिन अधीक्षिका डॉ. रुचि जैन समेत चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...