Wednesday, February 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही डीएम ने संभाली कमान, केंद्रों...

Kanpur : बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही डीएम ने संभाली कमान, केंद्रों पर सख्ती और शांति पर दिया जोर

 

 

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को प्रथम पाली (हिंदी) की परीक्षा के दौरान कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

#kanpur

निरीक्षण के समय सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित मिले। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं। कानपुर नगर में इस वर्ष कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय, सहायता प्राप्त और अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

#kanpur
उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन को लेकर आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और केंद्रों पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

डीएम ने जनपदवासियों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को शांत वातावरण की जरूरत होती है। ऐसे में धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों के अनुसार ही रखी जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी की जा रही है। यदि किसी भी स्थान से अधिक शोर के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में नियमित निरीक्षण किया जाए और छात्रों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...