Saturday, August 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों...

Kanpur : कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

 

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद कर परिजनों और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले 10 अभिभावक को किया सम्मानित

 

 

Kanpur : कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

#kanpurजिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अमर बलिदानियों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। साथ ही यह अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ काम करने और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

#kanpur

समारोह में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक वर्ष के भीतर अपने बच्चों का निर्धारित टीकाकरण पूरा कराने वाले 10 अभिभावकों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित कर उनके परिवारों के योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई गई। समारोह में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...