Saturday, April 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक...

Kanpur : डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

किसानों से किया सीधा संवाद,फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, गेंहू क्रय केंद्र पर ही तुरंत पंजीकरण की व्यवस्था

Kanpur। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नरवल तहसील अंतर्गत गेहूं क्रय केंद्र, बौसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ग्राम बसौर निवासी किसान रामकिशोर के गेहूं की खरीद होती मिली, जिस पर डीएम ने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

#kanpur

डीएम ने मौके पर किसानों से सीधे संवाद कर तौल, भुगतान और सुविधाओं की जानकारी ली। तौल प्रक्रिया की निगरानी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय स्थल की जर्जर सीढ़ियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 63 क्रय केंद्रों पर इस वर्ष फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें वापस नहीं लौटाया जाएगा, बल्कि केंद्र पर ही तैनात कार्मिक तत्काल रजिस्ट्री कर खरीद सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर इसके लिए एक-एक कार्मिक की ड्यूटी तय की गई है।

डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान के गेहूं की खरीद सुनिश्चित होगी और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि किसानों को असुविधा होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!