Kanpur। मल्टी डे क्रिकेट के पहले मुकाबले में टीम केएसपीएल ने यशी एकादश पर पारी की बढ़त हासिल की। ड्रा मुकाबले में यशी के पहली पारी में 198 रनों के जवाब में केएसपीएल ने 274 रन बनाकर पारी की बढ़त हासिल की। वहीं, दूसरी पारी में यशी ने पांच विकेट पर 140 रन बनाकर पारी घोषित की।
जवाब में केएसपीएल ने मैच समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए थे। मैच में सात विकेट लेने वाले दिव्यांशु को मैन आफ द मैच चुना गया।
किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में पहले दिन यशी के 198 रनों के जवाब में केएसपीएल एकादश ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन केएसपीएल एकादश की ओर से शाश्वत ने 49, दिव्यांशु ने 39 और अमन ने 47 रन बनाकर टीम को पारी की बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरी पारी में यशी एकादश ने 140 रन बनाकर पांच विकेट पर पारी घोषित की।
दो दिवसीय मल्टी डे क्रिकेट में 64 रनों का पीछा करते हुए केएसपीएल एकादश ने अंतिम दिन दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बनाए। ड्रा मुकाबले में शहर के युवा खिलाड़ियों को पहली बार मल्टी डे लीग में खेलने का अवसर मिला। जहां पर खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


