Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के चार मुक्केबाज़ों को मिला राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का...

Kanpur : कानपुर के चार मुक्केबाज़ों को मिला राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का टिकट

Kanpur। राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए जिला स्तरीय बालिका बॉक्सिंग टीम का ट्रायल गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोपहर दो बजे लिया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया। अब मंडल स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से लिया जाएगा।

इसके आधार पर राज्य स्तरीय अंडर-17 बॉक्सिंग टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल चयन समिति के मुकेश झा, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा, नरेंद्र प्रताप की देखरेख में लिया गया। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चार खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्गों में मंडल स्तरीय टीम के लिए चुना गया। टीम के साथ अल्पना शर्मा को टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

चयनित खिलाड़ी व भार वर्ग

पावनी वाजपेयी – 44-46 किग्रा
नागवंशी – 46-48 किग्रा

काव्या चौधरी – 60-63 किग्रा
हिमानी द्विवेदी – 66-70 किग्रा

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...