Thursday, October 8, 2026
HomeखेलKanpur : ताइक्वांडो में कानपुर मंडल का दम, 19 पदक झटके

Kanpur : ताइक्वांडो में कानपुर मंडल का दम, 19 पदक झटके

प्रदेशीय प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य पदक जीते

 

Kanpur । गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में 3 से 7 अक्तूबर तक 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए चार स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य समेत कुल 19 पदक जीते।

#kanpur

बालक वर्ग के अंडर-14 में देवांश जायसवाल ने स्वर्ण, अरुण कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, राजीव ने रजत और निहाल श्रीवास्तव, अरव पाल और शिवेंद्र ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 में धर्मवीर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अविरल पाठक और नकुल को कांस्य पदक मिला।

बालिका वर्ग के अंडर-17 में ज्ञानवी सैनी (-59 किग्रा.) ने स्वर्ण और अनन्या साहू (-52 किग्रा.) ने रजत पदक जीता। सानिया अंसारी, ज्योति, संस्कृति और सृष्टि गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-19 में रितिका सैनी ने रजत और नव्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच अविचल पाठक रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मंडल सचिव अनुराग मिश्रा, जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी और प्रिंसिपल व संयोजक मोहित दुबे ने उन्हें बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...