Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में 10 से शुरू होगी जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Kanpur : ग्रीनपार्क में 10 से शुरू होगी जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Kanpur। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 10 से 12 अप्रैल तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक व बालिका के साथ ही महिला और पुरुष वर्ग के मैच भी आयोजित किए जाएंगे।

इस बार प्रतियोगिता को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रविष्टियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जा रही हैं। यह पहल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने की है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली पर आधारित होगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन ने दी।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!