Kanpur। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को अंडर-11, अंडर-13 वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें अंडर-11 वर्ग में प्रणय गोयल, आरव और उन्मुक्त ठाकुर ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम::अंडर-11 बालक वर्ग में प्रणय गोयल ने रेवांस अरोड़ा को 11-1, 14-12 से हराया। वहीं आरव सोनी ने दामिर शंकर को 11-6, 11-8 से और उन्मुक्त ठाकुर ने अनय सिन्हा को 11-3, 11-2 से पराजित किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने अवि को 11-6, 11-7 से हराया। देवीना मीणा ने नम्हा को 11-6, 12-10 से, अनन्या वर्मा ने आराध्या कमल को 11-9, 11-9 से तथा नाविका वाजपेई ने सैना साहू को 11-3, 11-8 से शिकस्त दी। जबकि अंडर-13 बालक वर्ग में दुर्वांक ने मोहम्मद फिरोज को 11-1, 11-1 से हराया। विराट गुप्ता ने शिवांश बंबरी को 11-9, 11-3 से, शौर्य वीर ने मुदित को 11-8, 11-8 से, शुभ ने अभिराज को 11-1, 11-2 से और ईशान अग्रवाल ने रोहन मगन को 11-5, 11-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस मौके पर अजय गुप्ता, अजय भाटिया, गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुराग जायसवाल, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सुनील पाल और रवि पोपतानी भी मौजूद रहे।


