Kanpur। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 14 वर्ष तक के बालक हॉकी खिलाड़ियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 29 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में शहर के स्कूल-कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीमों की प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त शाम तीन बजे निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक स्कूल-कॉलेज की टीमें क्षेत्रीय खेल कार्यालय, ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपनी प्रविष्टि जमा कर सकती हैं। इसके अलावा हॉकी प्रशिक्षक शाहिद खान के मोबाइल नंबर 7275542776 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


