Friday, March 6, 2026
HomeखेलKanpur : बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल...

Kanpur : बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल 21 फरवरी से 

Kanpur ।खेल निदेशालय उप्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 फरवरी से 2 मार्च तक होगी। मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल के बाद चयन किया जाएगा।
यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल 21 फरवरी को क्रमश: सुबह दस बजे और दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए बॉक्सिंग प्रशिक्षिका अल्पना शर्मा से 8604344635 पर सपंर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...