Thursday, July 2, 2026
HomeखेलKanpur : 7-8 जुलाई को ग्रीनपार्क में जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप, युवा मुक्केबाज...

Kanpur : 7-8 जुलाई को ग्रीनपार्क में जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप, युवा मुक्केबाज दिखाएंगे दम

Kanpur। । कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 7 और 8 जुलाई को ग्रीनपार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के उभरते बॉक्सरों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देना है। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले होंगे, जिनमें जिले के कई क्लबों और प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अधिक जानकारी के लिए
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित और कोषाध्यक्ष भगवान दीन से संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...