Kanpur । लगातार बारिश के कारण स्थगित हुई जिला एथलेटिक्स मीट-2026 अब 4 से 6 सितंबर को आईआईटी कानपुर में होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरु होगी। प्रतियोगिता में अंडर-16, अंडर-20 और पुरुष व महिला ओपन वर्ग में ट्रैक व फील्ड की विभिन्न स्पधाZएं होंगी।
इनमें 100 से 5000 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, चक्का, भाला और हैमर थ्रो साहित बाधा दौड़ और पोल वॉल्ट शामिल है। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पुलिस, पीएसी, सेना और वायुसेना के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। एसोसिएशन के अनुसार 6 अगस्त तक जमा प्रविष्टियां ही मान्य रहेंगी। ।


