Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : कृष्णा कनौजिया के शतक के दिनेश मिश्रा इलेवन विजयी

Kanpur : कृष्णा कनौजिया के शतक के दिनेश मिश्रा इलेवन विजयी

Kanpur। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. धारा रानी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-16 में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इसमें दिनेश मिश्रा इलेवन ने लक्ष्मी हजारिया इलेवन को 60 रन से पराजित किया।
फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में दिनेश मिश्रा इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। इसमें कृष्णा कनौजिया ने 120 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मृदुल सिंह और सार्थक सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्मी हजारिया इलेवन की पूरी टीम 18.5 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। इसमें मृदुल सिंह ने 34 व राघवेंद्र पाल ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुभव कश्यप, कृष्णा कनौजिया, सूर्यांश अंशुमन व विकास ने दो-दो को आउट किया।
प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा कनौजिया को चुना गया। प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-12 और अंडर-16 वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...