Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनेश मिश्रा इलेवन ने सुरेंद्र तिवारी इलेवन को 81 रन से पराजित किया। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिनेश मिश्रा इलेवन ने 35 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए।
टीम से सिद्धार्थ सिन्हा ने 55 रन, राघवेंद्र पाल ने 34 रन, रिशु पाल व अभिक नेफ ने 27-27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रफुल्ल ने तीन व स्पर्श राजपूत ने दो को आउट किया। जवाव में सुरेंद्र तिवारी इलेवन की पूरी टीम 28 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से मृदुल सिंह ने 31 व मोएजिज अब्बास ने 23 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदवाजी में अमित ने तीन, रिशु पाल, अर्थव अवस्थी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच रिशु पाल को चुना गया।


