रुद्रांश और शुभम की उपयोगी पारियां, ध्रुव को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
Kanpur । डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एससीए ने कानपुर ब्लू को 29 रन से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में सीएसए ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन बनाए।
टीम से रुद्रांश सिंह ने 43, शुभम यादव ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मयंक पाल ने दो को आउट किया। जवाब में कानपुर ब्लू की पूरी टीम 17.4 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आयुष्मान ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ध्रुव ने पांच विकेट अपने नाम किए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।


