Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : धनंजय यादव बने जीत के हीरो, एसएसएसए को दिलाया फाइनल...

Kanpur : धनंजय यादव बने जीत के हीरो, एसएसएसए को दिलाया फाइनल टिकट

Kanpur। केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा कप क्रिकेट लीग में बुधवार पहला क्वालीफायर
खेला गया, इसमें एसएसएसए ने जेडी क्लब को 51 रन से पराजित किया। इसी के साथ एसएसएसए ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच एलिमिनेटर खेला गया, इसमें नेशनल यूथ ने सी स्पोर्टिंग यूनियन को सात विकेट से हराया।

हारने के बाद सी स्पोर्टिंग यूनियन टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि नेशनल यूथ दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया।
मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर पहले मैच में एसएसएसए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। टीम से धनंजय यादव ने 72 रन, रितेश कुमार ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज यादव ने तीन, सलमान, फराज अहमद ने एक-एक विकेट झटका।

जवाब में जेडी क्लब की पूरी टीम 17.1 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। टीम से पवन ने सर्वा​धिक 30 रन बनाए,तो गेंदबाजी में धनंजय यादव ने तीन, यशवर्धन ने दो, नितिन, माधव व निष्कर्ष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच धनंजय यादव को रेलवे रणवी ​खिलाड़ी सहीम हसन ने दिया।

मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर सी स्पोर्टिंग यूनियन की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। टीम से विनय ने 44 रन हार्दिक ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिषेक राय ने तीन, दिनेश ने दो, अ​भिषेक व राघव ने एक-एक​ विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल यूथ ने 13.1 ओवर में तीन विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीता। जीत में देवांश ने 38, अरमान ने 34 व आरुष कश्यप ने 19 व अ​भिषेक ने 18 रन बनाए,तो गेंदबाजी में ईशू चौहान ने तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब अ​भिषेक राय को बीपीएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्णदत्त द्विवेदी ने दिया। यह जानकारी आयोजन सचिव
नीरज वर्मा ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...