Thursday, February 26, 2026
HomeकानपुरKanpur :  डिप्टी सीएम का बड़ा बयान : मनरेगा में 12 हजार...

Kanpur :  डिप्टी सीएम का बड़ा बयान : मनरेगा में 12 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार,

जी राम जी’ योजना से होगा गांवों का संतुलित विकास

Kanpur । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में मनरेगा योजना और “जी राम जी” कानून पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में कांग्रेस की सरकारों के समय 12 हजार करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई “जी राम जी” योजना भ्रष्टाचार खत्म करने और गांव के संतुलित विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मनरेगा में केवल गड्ढा खोदने और भरने का काम होता था, जिससे सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य नहीं हो पाते थे। अब “जी राम जी” कानून लागू होने के बाद गांवों में सड़क, नाली, विद्यालय और अन्य निर्माण कार्य होंगे। इसके तहत मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। साथ ही कृषि कार्य में लगे लोगों को 60 दिन का रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अब गांवों को तीन श्रेणियों में बांटकर विकास कार्य किया जाएगा, जिससे सभी गांवों में संतुलित और पारदर्शी विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुद्दा विहीन होने के कारण भ्रम फैला रहे हैं।

राजनीतिक टिप्पणी में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 में सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका सपना लखनऊ तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में उनकी कोई प्रमुख भूमिका नहीं दिखेगी। शिवपाल यादव के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।कानपुर में संगठन और पदाधिकारियों के विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विवाद आपसी बैठक के जरिए सुलझा लिए जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...