Wednesday, May 27, 2026
HomeखेलKanpur : माधव गुप्ता की घातक गेंदबाजी, स्काई ने मारी बाजी

Kanpur : माधव गुप्ता की घातक गेंदबाजी, स्काई ने मारी बाजी

Kanpur कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में बुधवार को पहला मुकाबला पीएसी मैदान में खेला गया। पीएसी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। इसमें अनमोल ने 59 और अनुज ने 52 रन बनाए। जवाब में केडीएमए एकादश ने 27.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर जीत हासिल की। केडीएमए के सुमित ने 78 और आदर्श ने 53 रन बनाकर टीम को जीत को दो विकेट की जीत दिलाई।

श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान में एमयूसी एकादश ने 33.3 ओवर में 10 विकेट पर 190 रन बनाए। इसमें रित्विक ने 63 और आराध्य ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्काई ने 39.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया। मैच में चार विकेट लेकर माधव गुप्ता मैन आफ द मैच चुने गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...