Saturday, August 8, 2026
HomeखेलKanpur : अस्मिता कैनो स्प्रिंट नेशनल में यूपी की बेटियों ने जीते...

Kanpur : अस्मिता कैनो स्प्रिंट नेशनल में यूपी की बेटियों ने जीते दो कांस्य

Kanpur । भोपाल के छोटे तालाब में 8 से 9 अगस्त तक अस्मिता कैनो स्प्रिंट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के पहले दिन 1000 मीटर सी-2 स्पर्धा में कानपुर की दिया निषाद और प्रयागराज की रितिका कुमारी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 1000 मीटर के-2 स्पर्धा में प्रयागराज की सगी बहनों भूमि सोनकर और अंचल सोनकर ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

दोनों स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव अंदेश्वर पांडे, संयुक्त सचिव आरएस बेदी, उत्तर प्रदेश कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार व उमंग अग्रवाल, सचिव त्रिभुवन निषाद, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव आदि ने बधाई देते हुए भविष्य में आगामी प्रतियोगिताओं में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...