Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : शहर की बेटियों ने बॉक्सिंग में जीते पदक

Kanpur : शहर की बेटियों ने बॉक्सिंग में जीते पदक

Kanpur । अंडर-17 राज्यस्तरीय बालक और बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन झांसी में हुआ। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में जोरदार पंच लगाकर पदक हासिल किए। प्रदेशभर के खिलाड़ियों के बीच चैंपियनशिप में जेहरा नूर ने 63 से 66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
जिला कानपुर एमेच्योर बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चैंपियनशिप के 44 से 48 किग्रा वर्ग में अपूर्वा अग्रवाल ने रजत पदक जीता। वहीं, 54 से 57 किग्रा वर्ग में मन्नत कुशवाहा और 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में अमूल्या केसरवानी ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी शहर की स्वर्गीय राजेश दीक्षित बाक्सिंग अकादमी के प्रशिक्षु हैं। जो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...