Kanpur । कानपुर। 13 से 19 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता असम के गुवाहाटी में होगी। इसमें शहर की उभरती महिला बॉक्सर पलक शुक्ला और भानु गौतम का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। इसके अलावा कानपुर के संदीप कुमार को टीम के प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, एसपी महेश्वरी, संजय
गुप्ता, मनीष हजारिया, संजीव कटिहार, अल्पना शर्मा, महेंद्र शिरोमणि, सुरेश शिरोमणि, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।
–


