Saturday, September 5, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-23 महिला टीम के चयन मैच में कानपुर की बेटियों...

Kanpur : अंडर-23 महिला टीम के चयन मैच में कानपुर की बेटियों का दबदबा

90 खिलाड़ियों में छह टीमें बनाकर टी-20 मुकाबले, शहर की 14 क्रिकेटरों ने पेश की दावेदारी

 

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कमला क्लब में खेले जा रहे तीन दिवसीय चयन मैच में प्रदेश की 90 खिलाड़ियों के बीच छह टीम बनाकर टी-20 प्रारूप में मैच कराए जा रहे हैं। इसमें शहर से सर्वाधिक 14 महिला क्रिकेटर भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

शनिवार को कमला क्लब में खेले गए दो टी-20 मुकाबलों में कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण में दमदार प्रदर्शन कर टीम में चयन का दावा पेश किया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को यूपीसीए की महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, श्वेता सिंह, सीमा सिन्हा, क्षमता श्रीवास्तव, कश्मिरा जैन ने बारी-बारी नेट्स पर खुद को साबित किया। तीन दिवसीय चयन मैच के पहले दिन हुए दो मुकाबलों में कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सटीक लेंथ, दमदार बल्लेबाजी और बड़े शाट्स लगाकर अपनी दावेदारी पेश की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...