Thursday, October 1, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य बैडमिंटन में कानपुर की बेटियों का दम, पुरुष खिलाड़ियों...

Kanpur : राज्य बैडमिंटन में कानपुर की बेटियों का दम, पुरुष खिलाड़ियों ने भी दी चुनौती

370 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुआ मुकाबला, पहले दिन कई स्थानीय खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे

Kanpur।  योनेक्स सनराइज स्वर्गीय सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आगाज हुआ। चार अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 370 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला होगा।

#kanpur

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन मनोज पांडेय, अध्यक्ष डॉ. ए.के. अग्रवाल, रामावतार शुक्ला, विदिशा साबुन के निदेशक कमल कटारिया, आरएसओ कर्मवीर सिंह, डॉ. मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र गौतम, संजीव पाठक, अजेंद्र राय और मुख्य निर्णायक मौजूद रहे। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के पहुंचने पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

#kanpur

पहले दिन महिला एकल में कानपुर की खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की। मनसा श्रीवास्तव ने नोएडा की शाहून सिंह को 30-18, सिद्धि झा ने प्रयागराज की जयश्री गुप्ता को 30-22, निकिता भाटिया ने महाराजगंज की ज्योति गुप्ता को 30-26 और आराध्या यादव ने रिद्धिमा चौबे को 30-25 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई।

पुरुष एकल में कानपुर के नमन खन्ना ने लखनऊ के रविंद्र कुमार प्रियदर्शी को 30-16 से हराया। हालांकि रुद्रांग यादव को प्रयागराज के सौरभ शुक्ला ने 30-8 और निखिल पाल को बलिया के शिवम शेखर ने 30-9 से शिकस्त दी। ध्रुव ने प्रयागराज के रिद्धि विनायक को 30-6 से हराकर जीत दर्ज की।

इसके अलावा कानपुर के आर्यन सिंह ने आरजू कुशवाहा को 30-8 और कार्तिक गुप्ता ने नोएडा के आयुष गौड़ को 30-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शुक्रवार को मुकाबले सुबह आठ बजे से शुरू होंगे।इस दौरान कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़ और इरशाद अहमद समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...