Monday, September 7, 2026
HomeखेलKanpur : भारोत्तोलन में बेटियों ने भी दिखाया दमखम, स्वर्ण पर जमाया...

Kanpur : भारोत्तोलन में बेटियों ने भी दिखाया दमखम, स्वर्ण पर जमाया कब्जा

Kanpur । घाटमपुर के सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं मंडलीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, औरैया और फर्रुखाबाद के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका विजयलक्ष्मी सचान और मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल वरुण ने मां सरस्वती व हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय सचिव अनुराग मिश्रा, जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, विजय बहादुर चौहान ने की।
इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी :-अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किग्रा में नमन कुमार, 60 किग्रा में शिवांश गौतम, 65 किग्रा में आर्यन पाल, 71 किग्रा में वैभव पाल, 79 किग्रा में अमन सिंह और 88 किग्रा में रजत यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किग्रा में आदर्श कुमार (औरैया), 65 किग्रा में रचित यादव (कानपुर), 71 किग्रा में शिवम यादव, 79 किग्रा में प्रखर सेंगर, 88 किग्रा में हिमांशु गुप्ता, 98 किग्रा में आयुष और 110 किग्रा में चिरंजीव ने अपने-अपने भार वर्ग में बाजी मारी।
अंडर-19 बालिका वर्ग में 48 किग्रा में साक्षी, 53 किग्रा में कृतिका (औरैया), 63 किग्रा में बबली, 69 किग्रा में रोशनी और 77 किग्रा में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में 44 किग्रा में अदिति शर्मा, 48 किग्रा में आराध्या, 53 किग्रा में वैष्णवी, 58 किग्रा में प्राची माहौर और 63 किग्रा में वंदना ने स्वर्ण प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में परिवहन अधिकारी धर्मवीर सरोज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉक्टर अजीत सिंह, हरिकृष्ण शुक्ला, मनीष मौर्य, मनमीत मोंगा, रजनी मिश्रा, अमौली प्रधान रामकरन सिंह (झब्बू सिंह), अंकित दीक्षित, नीरज परिहार और शशिभान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...