Thursday, March 26, 2026
HomeखेलKanpur : मैंगलोर में चमकी कानपुर की बेटी, जीता सिल्वर

Kanpur : मैंगलोर में चमकी कानपुर की बेटी, जीता सिल्वर

Kanpur । मैंगलोर में 24 से 28 मार्च तक ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। इसमें कानपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकांक्षा बेनिवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 342.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

बेंच प्रेस स्पर्धा में आकांक्षा ने 70 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और प्रदेश सहित शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि की जानकारी उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव अमित राय ने दी। कानपुर आगमन पर आकांक्षा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो. शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जितेंद्र, मोतीलाल, सतेंद्र समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...