Monday, October 5, 2026
HomeखेलKanpur : दानिश की फिफ्टी, प्रशांत का पंजा; एसजीएम स्ट्राइकर्स की दमदार...

Kanpur : दानिश की फिफ्टी, प्रशांत का पंजा; एसजीएम स्ट्राइकर्स की दमदार जीत

Kanpur। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में सोमवार से बीपी क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में एसजीएम स्ट्राइकर्स ने दानिश की शानदार बल्लेबाजी और प्रशांत श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी की बदौलत फेयरडील फाइटर को 47 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दानिश को दिया गया।

आर्य नगर स्थित टीएसएच मैदान पर शुरू हुई बीपी क्रिकेट लीग का शुभारंभ उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन, एनएलके स्कूल के अभिषेक चतुर्वेदी, दून इंटरनेशनल स्कूल के अमरप्रीत सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में एसजीएम स्ट्राइकर्स के कप्तानी नीलेश खंडेलवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन बनाए।

टीम की ओर से अब्दुल दानिश ने 50 गेंद में पांच चौकों की मदद से 49 रन की बेहतरीन पारी खेली। सौरभ ने 20 रन, अमित कटियार ने 14 रन, विपिन शुक्ला ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में तुषार व हिमांशु को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी फेयरडील फाइटर की पूरी टीम 17.1 ओवर में 96 रन पर सिमट गई।

टीम की ओर से हिमांशु त्रिपाठी (26 रन) और कमल जैन (16 रन) अकेले संघर्ष करते रहे। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सका। गेंदबाजी में प्रशांत ने 20 रन देकर चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। अमित कटियार, रवि सक्सेना, अब्दुल दानिश, नीलेश खंडेलवाल और सौरभ सिंह को एक-एक सफलता मिली।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...