Kanpur। केरल के त्रिशूर स्थित डॉन बॉस्को सेंट्रल स्कूल में 21 से 23 अगस्त तक सीआईएससीई राष्ट्रीय बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 हुई। इसमें कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के कक्षा 11-ई के छात्र दक्ष जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालक टीम चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। दक्ष ने टीम के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रिंसिपल गणेश तिवारी, उपप्रिंसिपल एमके मिश्रा, जूनियर स्कूल की उपप्रिंसिपल मधुश्री भौमिक, जीएम शैलेन्द्र अग्निहोत्री, विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव ने दक्ष जैन व उनके कोच अविनाश यादव को बधाई दी।


