Tuesday, August 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन में शिफ्ट हुआ साइबर...

Kanpur : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन में शिफ्ट हुआ साइबर थाना

सिविल लाइंस स्थित नए भवन में शुरू हुआ साइबर थाना, आधुनिक सॉफ्टवेयर व टेक्निकल सेल की मदद से साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच अब पहले से अधिक तेज, वैज्ञानिक और प्रभावी ढंग से की जाएगी।

Kanpur । साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नरेट का साइबर थाना अब सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) के अत्याधुनिक भवन से संचालित होगा। नए भवन में आधुनिक तकनीक, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे साइबर अपराधों की जांच और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।

मंगलवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा ने नए साइबर थाने का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए थाने को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी, जिससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध और अन्य साइबर मामलों की जांच वैज्ञानिक एवं समयबद्ध तरीके से हो सकेगी।
नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। आधुनिक तकनीकी संसाधनों के जरिए पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने और साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...