Sunday, May 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Kanpur : साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगों को बेचते थे एटीएम-सिम

Kanpur। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की बेकनगंज पुलिस और साइबर टीम ने साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना जावेद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर एटीएम कार्ड, पासबुक व मोबाइल सिम साइबर ठगों तक पहुंचाते थे।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय, डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावेद और उसके साथी साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करते हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमुनिया रोड स्थित निर्माणाधीन सरकारी कार्यालय के पास छापा मारकर जावेद को पकड़ लिया।

पूछताछ में जावेद ने अपने साथियों दीपक शर्मा, प्रिंस गौतम, युवराज, मोहम्मद असद और लक्ष्यदीप के नाम बताए, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से कई बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

20 से ज्यादा खाते खुलवाने की कबूली बात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि अब तक 20 से 25 लोगों के बैंक खाते खुलवाए जा चुके हैं। इनमें अरबाज, सलमान, सबीना, अनस और सूफिया समेत कई लोगों के खाते अलग-अलग बैंकों में खुलवाए गए थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी और संदिग्ध लेनदेन में किया जाता था।

आसान कमाई का देते थे झांसा
पुलिस के मुताबिक गिरोह बेरोजगार और जरूरतमंद लोगों को आसान कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। खाते खुलवाने के बाद एटीएम कार्ड और बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सिम अपने कब्जे में लेकर साइबर अपराधियों को सौंप दी जाती थी।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद मतीन खान, निरीक्षक दिनेश कुमार, निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, रामपूजन बिंद, रोहित बघेल, उपनिरीक्षक मदन मोहन, हेड कांस्टेबल इबरान हुसैन, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!