Tuesday, July 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीवाई वज्र' का वार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12...

Kanpur : सीवाई वज्र’ का वार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डिजिटल उपकरण और अहम दस्तावेज बरामद, अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज

Kanpur । डीजीपी के विशेष अभियान सीवाई वज्र’ के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच, स्पेशल टीम और रेउना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और खुफिया सूचना के आधार पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह संगठित सिंडिकेट के रूप में साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस को आशंका है कि इसके तार अन्य राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लाइन में गहन पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘सीवाई वज्र’ अभियान के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उनका कहना है कि संगठित साइबर गिरोहों की कमर तोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...