Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : खेल दिवस पर सीएसजेएमयू में दिखा दमखम, 673 छात्र-छात्राओं ने...

Kanpur : खेल दिवस पर सीएसजेएमयू में दिखा दमखम, 673 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग एवं स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें अलग-अलग विभागों के करीब 673 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इसका शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव, डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता के वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम-बी विजेता बनी। टीम-ए उपविजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में टीम-ए विजेता और टीम-बी उपविजेता रही। खो-खो के पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और शिवाजी ब्वॉयज हॉस्टल की टीम उपविजेता बनी।

महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी के पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता व कृषि विभाग उपविजेता बना। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता बना। रस्साकशी के पुरुष व महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और यूआईईटी व स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की टीम उपविजेता बनी। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. प्रभाकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...