Friday, April 10, 2026
HomeखेलKanpur :फाइनल में सीएसजेएमयू का दम, उत्तर क्षेत्र खो-खो खिताब पर कब्जा

Kanpur :फाइनल में सीएसजेएमयू का दम, उत्तर क्षेत्र खो-खो खिताब पर कब्जा

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्र खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन से पहले खेले गए फाइनल मुकाबले में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को हराकर ​खिताब अपने नाम किया।

अंतिम दिन के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मैच में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने ​खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 18-10 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

जबकि चौधरी देश्लाल विश्वविद्यालय सिरसा ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 18-16 से मात देकर दूसरा स्थान अपने नाम किया, क्योंकि लीग में उसके अ​धिक अंक थे और उसको उपविजेता घो​षित किया गया। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के फिरोज को सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सत्यम को सर्वश्रेष्ठ रक्षक और सीएसजेएमयू के बब्बन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। समापन समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रो. सुधांशु पांडे, डॉ. नरेश सिंह (एआईयू पर्यवेक्षक), खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, विभागाध्यक्ष शारीरिक ​शिक्षा डॉ. श्रवण कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर पांडेय, सौरभ तिवारी समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!