Kanpur । एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज के तत्वावधान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू के के बहुउद्देश्यीय हॉल में शनिवार को इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शन के आधार पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि श्री बाबू सिंह महाविद्यालय को उपविजेता का खिताब प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पूमसे खिलाड़ी राम गोपाल बाजपेयी व बलराम यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। इस मौके पर सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव, खेल सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा, सह-प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर पांडे, एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. प्रीति पांडे, सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सौरभ तिवारी, संयुक्त खेल सचिव शुभम हजारिया, कोच आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम:::
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्णायकों ने पूरी प्रतियोगिता करायी।प्रतियोगिता में पूमसे (व्यक्तिगत) वर्ग में श्वेता तिवारी (सीएसजेएमयू) नेप्रथम, ऋषिका (डीएवी) ने द्वितीय, दुर्गा त्रिवेदी (बीएनडी) ने तृतीय
रहीं। टीम पूमसे में श्रृष्टि वर्मा, श्वेता तिवारी व सानिया गौतम(सीएसजेएमयू) की टीम प्रथम रही, जबकि दुर्गा त्रिवेदी, दिव्या मौर्य और रिया सुदर्शन की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
क्योरुगी वर्ग में अंडर-46 किग्रा में प्रभा सिंह (केएसडीडीडी पीजी) प्रथम और पायल (पीडी महिला)
द्वितीय, अंडर-49 किग्रा में सानिया गौतम (सीएसजेएमयू) प्रथम और अर्चिता बिरहा (पीपीएन) द्वितीय, जबकि अंडर-53 किग्रा वर्ग में शिमरन कनौजिया (श्री बाबू सिंह) प्रथम और ऋषिका (डीएवी) द्वितीय रहीं। समग्र


