Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर-परिसर हैंडबॉल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल हुआ। विभिन्न परिसरों के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग कर खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय ने किया। विश्वविद्यालय के जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ तिवारी मौजूद रहे। आयोजन सहायक आचार्य धर्मेन्द्र चौहान की देखरेख में हुआ।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को परखा गया।
प्रदर्शन के आधार पर आगामी अंतर-महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस मौके पर डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, धर्मेन्द्र चौहान और सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


