Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को हेलिपैड ग्राउंड पर अन्तर-महाविद्यालयीय खो-खो (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता हुई। महिला-पुरुष दोनों वर्गों में विश्वविद्यालय कैम्पस चैंपियन बना। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. सुधांशु पांड्या और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के कुल 165 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर डॉ. सोहिल रजा, डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर पांडे ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अभिषेक मिश्रा, शुभम हजारिया व अश्विनी मिश्रा सहित कई शिक्षक-प्रशिक्षक मौजूद रहे। परिणाम इस प्रकार रहे— पुरुष वर्ग: सीएसजेएमयू कैम्पस – विजेता शिवपाल सिंह महाविद्यालय, जसवंतनगर – उपविजेता जनता महाविद्यालय, अजीतमल – तृतीय स्थान महिला वर्ग: सीएसजेएमयू कैम्पस – विजेता महिला महाविद्यालय, कानपुर – उपविजेता जनता महाविद्यालय, अजीतमल – तृतीय स्थान


