Wednesday, April 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के संदेश के साथ सीएसए कुलपति...

Kanpur : हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के संदेश के साथ सीएसए कुलपति का पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

Kanpur।  चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सतत कृषि और प्राकृतिक खेती को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस 2026 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” इस बात पर बल देती है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से निपटने की वास्तविक शक्ति आम जनता के सामूहिक प्रयासों में निहित है।

कुलपति ने कहा कि टिकाऊ भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने प्राकृतिक खेती और मिट्टी के स्वास्थ्य को मानव स्वास्थ्य से जोड़ते हुए रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचने और जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि “मिट्टी का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है।

डॉ. गुप्ता ने विश्वविद्यालय में “प्लैनेट बनाम प्लास्टिक” अभियान के तहत एकल-उपयोग प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार पर जोर दिया और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने वृक्षारोपण और हरित विकास को ग्रामीण आजीविका से जोड़ते हुए कहा कि हरित वातावरण ही स्थायी विकास का आधार है। साथ ही जल संरक्षण, जल संचयन और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए ड्रोन तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलपति ने कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों से नवाचार के माध्यम से संसाधनों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा—
“One Planet, One Earth: Care It and Share It”
अर्थात एक ही पृथ्वी है, इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!