Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़,...

Kanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़, 85 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur । खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, ग्रीन पार्क, कानपुर के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को प्रातः 7:30 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में ओपन बालक/बालिका वर्ग की 05 व 03 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 85 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

#kanpurदौड़ का शुभारम्भ सुश्री भानु प्रसाद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, कानपुर मण्डल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया।

इसके उपरान्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के परिणाम ओपन बालक वर्ग
प्रथम – सत्य प्रकाश
द्वितीय – रौनक गौतम
तृतीय – सनी पाल
चतुर्थ – शान पन्त
पंचम – विनायक सिंह चौहान
षष्ठम – प्रिन्स गौड
ओपन बालिका वर्ग
प्रथम – कु० कौषीन पारिख
द्वितीय – कु० दिव्यम पाल
तृतीय – कु० जैनब फातिमा
चतुर्थ – कु० काजल
पंचम – कु० पलक शुक्ला
षष्ठम – कु० वंशिका शुक्ला
अंडर-12 बालक वर्ग
प्रथम – उत्कर्ष प्रजापति
द्वितीय – साहिल अली
तृतीय – अनीस
अंडर-12 बालिका वर्ग
प्रथम – कु० राजनन्दनी
सांत्वना पुरस्कार
श्री मुलायम सिंह यादव
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अंतर्गत दिनांक 24 से 26 जनवरी 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपदीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता भी ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...