Friday, July 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : गूगल ड्राइव में छिपे गुनाह का खुलासा, साइबर सेल ने...

Kanpur : गूगल ड्राइव में छिपे गुनाह का खुलासा, साइबर सेल ने दबोचा आरोपी

एनसीआरपी पोर्टल की सूचना पर हुई कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

Kanpur। कानपुर सेंट्रल जोन साइबर सेल और चमनगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल और गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तक पहुंचने में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर एनसीएमईसी की साइबर टिपलाइन से मिली चार शिकायतों ने अहम भूमिका निभाई।

साइबर सेल प्रभारी तनुज सिरोही के नेतृत्व में पुलिस ने मोबाइल नंबर, ई-मेल, आईएमईआई और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने परिचित महिलाओं और नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो चोरी-छिपे बनाकर गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद संबंधित जीमेल आईडी को गूगल पहले ही निलंबित कर चुका था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ चमनगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 77 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह सामग्री किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा की थी या नहीं।

मामले से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों और संभावित नेटवर्क की जांच जारी है। साइबर सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई को डिजिटल अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...