Thursday, March 19, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में क्रिकेट छात्रावास ट्रायल 25 से, प्रदेश भर के...

Kanpur : ग्रीनपार्क में क्रिकेट छात्रावास ट्रायल 25 से, प्रदेश भर के खिलाड़ियों को मौका

Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के पांच आवासीय क्रिकेट छात्रावासों के आगामी सत्र 2026 के लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल का
आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल 25 मार्च और मंडल स्तरीय ट्रायल 29 मार्च को होंगे, जिनमें कानपुर नगर और मंडल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इन ट्रायल्स के आधार पर 15 सदस्यीय कानपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें 3 से 6 अप्रैल तक कानपुर नगर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 15 से 29 अप्रैल तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें उपक्रीड़ाधिकारी
अमित पाल और क्रीड़ाधिकारी सुनील सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।प्रशिक्षण शिविर के बाद 27 और 28 अप्रैल को फाइनल ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। फाइनल चयन प्रक्रिया में आवासीय क्रिकेट छात्रावास समिति के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडे, क्रीड़ा​धिकारी आजमगढ़ सिराजुद्दीन, क्रीड़ा​धिकारी देवरिया अनुराग श्रीवास्तव, क्रीड़ा​धिकारी मुरादाबाद सुनील सिंह शामिल रहेंगे और ​खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे।अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के पांच आवासीय क्रिकेट छात्रावास
कानपुर नगर, फतेहपुर, अलीगढ़, देवरिया और मैनपुरी में आगामी सत्र के लिए
क्रिकेट प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...