Friday, July 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो निर्माण से मकानों में दरारें, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने...

Kanpur : मेट्रो निर्माण से मकानों में दरारें, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया निरीक्षण

 

 

ऑपरेटर बदला, निगरानी समिति बनी; प्रभावित मकानों की मरम्मत का निर्देश

Kanpur।  डबल पुलिया से विजयनगर चौराहे के बीच मेट्रो निर्माण के दौरान लेबर कॉलोनी के कई मकानों में दरारें आने की शिकायत के बाद शुक्रवार को गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और मेट्रो अधिकारियों से अपने सामने मशीन का लाइव परीक्षण कराया।

#kanpur

उन्होंने पहले वाइब्रेशन मीटर लगवाया, फिर वाइब्रो हैमर से गार्डर निकलवाकर कंपन की तीव्रता मापी। परीक्षण में अधिकतम कंपन 1.22 दर्ज हुई, जिसे मेट्रो अधिकारियों ने सुरक्षित सीमा के भीतर बताया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पहले तैनात ऑपरेटर की कार्यप्रणाली के कारण कंपन अधिक हुई थी।

#kanpur

जिससे कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं। इसके बाद संबंधित ऑपरेटर को तत्काल हटाकर अनुभवी ऑपरेटर की तैनाती की गई और मशीन के साथ वाइब्रेशन मीटर की लगातार निगरानी शुरू कराई गई।विधायक ने प्रभावित परिवारों के मकानों की तत्काल मरम्मत, प्लास्टर और पुताई कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की तीन सदस्यीय निगरानी स्क्वॉड गठित की, जो मेट्रो के वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ मिलकर मशीन चलने के दौरान कंपन पर नजर रखेगी।

#kanpur
Oplus_0

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंपन का स्तर बढ़ते ही काम तुरंत रोक दिया जाए और उन्हें तत्काल सूचना दी जाए।मैथानी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मेट्रो कंपनी को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी नागरिक की जान-माल को खतरा पहुंचा या मानकों की अनदेखी हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह देर रात भी मौके पर पहुंचकर स्वयं निगरानी करेंगे। साथ ही मेट्रो अधिकारियों को रोजाना कार्य की प्रगति और कंपन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...