Monday, August 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : रावतपुर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, एक गिरफ्तार

Kanpur : रावतपुर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, एक गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व रावतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपित की तलाश में दबिश

Kanpur । क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से गीता नगर और आसपास के क्षेत्रों में गांजे की तस्करी की सूचना मिल रही थी।

इस पर क्राइम ब्रांच ने रावतपुर पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों की निगरानी शुरू कर दी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश टैटू अपने साथी जावेद के साथ गांजे की खेप लेकर गीता नगर क्रॉसिंग की ओर आने वाला है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर आकाश टैटू को पकड़ लिया गया, जबकि जावेद मौके से फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान आकाश के कब्जे से 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।एडीसीपी ऑपरेशंस सुमित रामटेके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...