Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : तीन और चार को सीपीएल के ट्रायल

Kanpur : तीन और चार को सीपीएल के ट्रायल

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन और चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित तृतीय चंद्रा प्रीमियर लीग के ट्रायल तीन और चार जून को होंगे। अंडर-16 आयुवर्ग में होने वाली लीग के ट्रायल मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान में होंगे।

आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले 40 ओवर के रंगीन ड्रेस में होंगे। ट्रायल के आधार पर आठ टीम का चयन किया जाएगा। इसमें 15-15 सदस्य होंगे। ट्रायल फार्म चंद्रा क्रिकेट अकादमी मंधना और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय चुन्नीगंज से हासिल कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...