Thursday, July 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटने के मामले में...

Kanpur : आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटने के मामले में 3 डॉक्टर समेत 5 पर कोर्ट का शिकंजा

सीजेएम कोर्ट ने चार्जशीट पर लिया संज्ञान, 14 अगस्त को आरोपियों की पेशी के आदेश

Kanpur । आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां का हाथ काटने के चर्चित मामले में अब आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए तीन डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को तलब किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

मामला शहर के एक निजी अस्पताल में हुई कथित चिकित्सकीय लापरवाही से जुड़ा है, जिसमें आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां को अपना हाथ गंवाना पड़ा था। घटना के बाद जवान ने न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। पुलिस जांच के बाद दाखिल की गई चार्जशीट में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
सीजेएम अदालत ने जांच में जुटाए गए साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है।

इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। अदालत के इस आदेश के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

मामला सामने आने के बाद चिकित्सा लापरवाही को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी। कानूनी जानकारों के अनुसार, कोर्ट का यह कदम चिकित्सा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अब 14 अगस्त को होने वाली सुनवाई में आरोपियों का पक्ष सामने आएगा। इस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...