Sunday, August 23, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 के 12 मैचों का काउंटडाउन शुरू, सोमवार से...

Kanpur : यूपी टी-20 के 12 मैचों का काउंटडाउन शुरू, सोमवार से मिलेंगे टिकट

28 अगस्त से ग्रीन पार्क में शुरू होगा लीग का दूसरा चरण, 49 से 349 रुपये तक रखे गए टिकट के दाम

Kanpur। यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण की शुरुआत ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त को काशी रुद्राश बनाम नोएडा सुपर किंग्स के मैच से हो रही है। शहर की मेजबानी में होने वाले 12 मैचों का रोमांच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी 49 से 349 रुपये की टिकट सोमवार से काउंटर से खरीद सकेंगे।

महिलाओं के लिए आरक्षित बी गर्ल्स गैलरी की टिकट 49 रुपये में काउंटर से मिलेगी। जबकि, बी जनरल, सी स्टाल और ई पब्लिक की टीम 99 रुपये, बी बालकनी की टिकट 149, ए पवेलियन व पवेलियन ग्राउंड की टिकट 200 तथा डी चेयर गैलरी की टिकट 249 रुपये में मिलेगी। वहीं, न्यू प्लेयर पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी तथा वीआइपी पवेलियन की टिकट 349 रुपये में मिलेगी।

रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर बाक्स आफिस बनकर तैयार कर दिया गया है। जहां से क्रिकेट प्रेमी सोमवार से टिकट खरीद सकेंगे। यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि बाक्स आफिस के अलावा, बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंद नगर, लाजपत नगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर व एएस परफेक्ट चमनगंज से भी क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकेंगे। इसके साथ ही आनलाइन टिकट की शुरुआत पहले ही हो गई है। जहां से क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंद का टिकट खरीद रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...