Kanpur।पेयजल संकट से जूझ रहे हजारों लोगों की समस्या का निराकरण न होने से नाराज़ पार्षद शालू सुनील कनौजिया के द्वारा सोमवार को महिलाओं के साथ प्रदर्शन करने की दी गई चेतावनी पर जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पार्षद शालू सुनील कनौजिया व पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया के साथ निरीक्षण कर समस्या जानी इस दौरान पूर्व पार्षद ने बताया कि जुही के दर्जनों मोहल्लों सहित बारादेवी के आस-पास के हजारों लोग वर्षों से पानी के लिए बाल्टी लेकर इधर उधर भटक रही है और वहीं बारादेवी में कानपुर दक्षिण का सबसे बड़ा जोनल पंपिंग स्टेशन पिछले पचास वर्षों से सफेद हाथी बना खड़ा है कहने को तो हर घर जल लेकिन जलकल की कमियों की वजह से जुही के हर घर जहर वाली बात है।

बारादेवी जोनल पंपिंग स्टेशन पचास सालों में एक बार भी नहीं चालू किया मोटर बिना चले जंग खा गयी और बिजली के पैनल भी बिना चले खड़े खड़े सड़ गये, मात्र कुछ लाख रुपए में पचास वर्षों से बंद जोनल पंपिंग स्टेशन से लगभग पचास हजार से ज्यादा लोगों को शुद्ध पानी मिल सकता है।
, महाप्रबंधक नेकहा कि इतने बड़े जोनल पंपिंग स्टेशन की जानकारी नहीं थी और उन्होंने सोमवार को कार्य कराए जाने की पूरी रूपरेखा के साथ अधिशासी अभियंता जोन 3 को लेकर आने को कहा और आश्वस्त किया बहुत जल्दी जुही व इसके आसपास के चार वार्डों भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा।पार्षद शालू कनौजिया ने कहा कि अब किसी भी आश्वासन को लेकर उम्मीद कम है फिर भी सोमवार को देखते हैं कि अधिकारी क्या करते हैं।


