Friday, July 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : कचहरी में कांस्टेबल-अधिवक्ता भिड़ंत, वीडियो वायरल होते ही एक सिपाही...

Kanpur : कचहरी में कांस्टेबल-अधिवक्ता भिड़ंत, वीडियो वायरल होते ही एक सिपाही निलंबित,देखे विडीयो

 

 

 

नशे में होने के आरोप में एक सिपाही निलंबित, दोनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच

कानपुर। कचहरी के पास शुक्रवार को अधिवक्ता और पुलिस कर्मियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में दो कांस्टेबल और एक अधिवक्ता के बीच मारपीट और कहासुनी होती दिखाई दे रही है। मामला सामने आते ही डीसीपी ईस्ट ने जांच के आदेश दिए।

 

 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद में शामिल दोनों कांस्टेबल पहले से ही विवादों में रहे हैं। इनमें से एक कांस्टेबल लंबे समय से निलंबित चल रहा है और गैरहाजिर भी है। वहीं दूसरे कांस्टेबल पर अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण का आरोप लगने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसीपी लाइन आनंद ओझा ने बताया कि शुक्रवार शाम वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। इसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों और अधिवक्ता के बीच विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच में प्रथम दृष्टया एक कांस्टेबल के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उसके नशे में होने की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...