Friday, July 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : प्रदर्शन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला हाउस अरेस्ट

Kanpur : प्रदर्शन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला हाउस अरेस्ट

राम मंदिर चंदा विवाद पर प्रदर्शन का था ऐलान, पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस ने जताया विरोध

 

Kanpur।  राम मंदिर के कथित चंदा प्रकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को पुलिस ने कानपुर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला को उनके लालबंगला स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए और विरोध जताया। घटना के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

संदीप शुक्ला ने शाम को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से करोड़ों रामभक्तों की आस्था आहत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के बाद उनके खिलाफ कथित रूप से भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गईं।

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद संदीप शुक्ला ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं हो सका।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...